Site icon AR Live News

दीपावली पर अस्पताल अलर्ट मोड पर

Rajasthan Diwali News

Rajasthan Diwali News

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। दीपावली के त्योहार पर पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा अलर्ट मोड पर हैं। इमरजेंसी ड्यूटी के चिकित्सकों और अन्य चिकित्साकर्मियों ड्यूटी पर हैं। | Rajasthan Diwali News

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ के अनुसार, प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक स्टाफ, दवाइयों, उपकरणों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में बर्न आईसीयू, एचडीयू और बर्न वार्ड में अतिरिक्त बेड आरक्षित रखे जाएंगे। प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन, जनरल सर्जन और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

पटाखों से आंखों में चोट और कॉर्नियल बर्न के मामलों को देखते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ राउंड-द-क्लॉक ऑन-कॉल और ऑन-ड्यूटी उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए जरूरी आई ड्रॉप्स, दवाइयां और चिकित्सा सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध की गयी हैं।

आपातकालीन और ट्रॉमा वार्ड में जीवनरक्षक दवाइयां, एंटीबायोटिक्स, टीटी इंजेक्शन, एंटीटेटनस सीरम, बैंडेज और सर्जिकल सामग्री उपलब्ध हैं।

अस्पतालों में पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुप के साथ पीआरबीसी और प्लेटलेट्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में वरिष्ठ चिकित्सक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 24 घंटे संचालित इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जो जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन दल और राज्य स्तरीय आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय करेगा।

Exit mobile version