Site icon AR Live News

लालकृष्ण आडवाणी ने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया: पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी

lal-krishna-advani-birthday enters 100th-year

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी ने आज 8 नवंबर को जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। आज उनके जन्मदिन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। | Lal Krishna Advani Birthday Enters 100th Year

प्रधानमंत्री ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए लाल कृष्ण आडवाणी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया है। मोदी ने आडवाणी की उस यात्रा का स्मरण किया, जिसमें उन्होंने बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से अपना जीवन फिर से शुरू करने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करने तक का सफर तय किया है।

पीएम मोदी ने आडवाणी की अन्य रुचियों जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, और एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला है।

Exit mobile version