Site icon AR Live News

राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ने लगी सर्दी, कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

weather update udaipur rajasthan minimum temperature go down to average

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मौसम के बदलते मिजाज के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में धीरे-धीरे सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ने लगा है। उदयपुर में दिन का तापमान करीब 33 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी बुलेटिन के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश, आंधी-तूफान और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। | Rajasthan Weather Update 2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विशेष रूप से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। | Rajasthan Weather Update 2026

उदयपुर में शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम है। प्रदेश के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 नवंबर 2026 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 7 और 8 नवंबर को केरल और माहे में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 7 से 10 नवंबर तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा: 7 से 9 नवंबर तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। केरल और माहे: 9 से 11 नवंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद: 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 11 से 13 नवंबर के दौरान अनेक स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश: 10 से 13 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड: 8 से 11 नवंबर और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब: 11 से 13 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version