Site icon AR Live News

परिचित को वोट नहीं देने पर बेटे ने मां की हत्या की

udaipur-son-kills-mother-voting-dispute-kalyanpur

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव में वोट देने की बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और बड़े भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में डिटेन कर लिया। | Udaipur Son Kills Mother

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। आरोपी युवक राहुल देर रात घर पहुंचा था। पंचायत चुनाव में अपने परिचित को वोट नहीं देने की बात को लेकर युवक का पिता लालचंद से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर युवक ने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां पुष्पा के सिर पर भी रॉड लग गई।

मां-पिता को बचाने आए बड़े भाई गणेश और उसकी पत्नी पर भी आरोपी ने हमला किया। इसके बाद राहुल मौके से फरार हो गया। घायल माता-पिता को बड़ा बेटा निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता का उपचार जारी है।

थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी राहुल को डिटेन कर लिया है। मारपीट के दौरान आरोपी के सिर में भी चोट आई है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version