Site icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट: स्थायी श्रमिकों को 166500 रुपये एक्सग्रेशिया राशि

Deepawali wishes by vedanta hindustan zinc

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों और श्रमिकों को बोनस, एक्सग्रेशिया एवं गुडविल जेस्चर राशि देने की घोषणा की है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन और हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के बीच समझौता हुआ है। | Hindustan Zinc Bonus 2025-26

समझौते के तहत कंपनी के स्थायी श्रमिकों को समान रूप से 1,66,500 रुपये एक्सग्रेशिया राशि मिलेगी। वहीं, माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों को 1,08,500 रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा फैक्ट्री एवं सरफेस पर कार्यरत ठेका श्रमिकों को एक महीने की वास्तविक तनख्वाह के साथ 28,000 रुपये गुडविल जेस्चर के रूप में मिलेंगे। अगुचा माइंस के ऑपरेटरों को 29,000 रुपये की गुडविल राशि दी जाएगी।

समझौते पर कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों और हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते से कंपनी के स्थायी और ठेका श्रमिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Exit mobile version