Site icon AR Live News

पंच-सरपंच चुनाव: 3 बजे तक 67.24 प्रतिशत मतदान, वोटिंग जारी

Udaipur Panch Sarpanch Election 2026

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में पंच-सरपंच चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी है। नयागांव, खेरवाड़ा, ऋषभदेव और कल्याणपुर की कुल 117 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। | Udaipur Panch Sarpanch Election 2026

मतदान के दौरान जिले के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, कुछ स्थानों पर सुबह और दोपहर के शुरुआती समय में मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। इससे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई। कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशी और समर्थक लगातार प्रयास करते नजर आए। | Udaipur Panch Sarpanch Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:

अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि ऋषभदेव में सबसे कम 64.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीन बजे तक मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब सभी की नजरें मतदान समाप्त होने के बाद आने वाले अंतिम मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं

सुबह 10 बजे तक: 15.74 प्रतिशत

दोपहर 1 बजे तक: 52.77 प्रतिशत

दोपहर 3 बजे तक: 67.24 प्रतिशत

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version