Site icon AR Live News

Udaipur: अनामिका चौधरी को PhD की उपाधि, किशोरों पर स्मार्टफोन के प्रभाव पर किया शोध

udaipur-anamika-chaudhary-phd-smartphone-use-adolescent-health-learning

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर ने अनामिका चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। उनका शोध विषय “एसेसिंग द इम्पेक्ट ऑफ स्मार्टफोन यूज ऑन साइको-फिजिकल हेल्थ एंड लर्निंग एबिलिटिज़ ऑफ एडोलेसेंट स्टूडैंट्स “रहा। जिसमें उन्होंने किशोर विद्यार्थियों के मनो-शारीरिक स्वास्थ्य और सीखने की क्षमताओं पर स्मार्टफोन उपयोग के प्रभाव का गहन अध्ययन किया। | Anamika Chaudhary PhD Udaipur

यह शोध कार्य डॉ. अंजली दशोरा, एसोसिएट प्रोफेसर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा अनामिका चौधरी को प्रमाण-पत्र और उपाधि दी गयी। अनामिका चौधरी ने बताया कि शोध का विषय वर्तमान और भविष्य में बढ़ते मोबाईल के उपयोग को ध्यान में रखकर तय किया गया ।शोध में स्मार्टफोन के उपयोग से लाभ व हानियों पर विश्लेषण किया गया है।

Exit mobile version