Site icon AR Live News

पद से बड़ा दायित्व और अधिकार से बड़ा समर्पण: प्रशांत अग्रवाल

udaipur-narayan-seva-sansthan-prashant-agrawal-apno-se-apni-baat-diwali-celebration

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सेवा, त्याग, समर्पण, सहयोग और क्षमा का संदेश दिया। | Narayan Seva Sansthan Udaipur Prashant Agrawal

अग्रवाल ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरत के त्याग और शत्रुघ्न की निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण देते हुए कहा कि पद से बड़ा दायित्व और अधिकार से बड़ा समर्पण होता है। उन्होंने निषादराज गुह, महर्षि भारद्वाज, त्रिजटा, सरमा और महामंत्री सुमंत्र के प्रसंगों से आत्मीयता, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा की सीख साझा की। वहीं माता कैकेयी के प्रति भगवान श्रीराम की क्षमाशीलता को जीवन में क्षमा के महत्व से जोड़ा।

कार्यक्रम के दौरान आवासीय विद्यालय और नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों के साथ दीपावली पर्व भी मनाया गया। बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन ने सेवा, अपनत्व और खुशियां बांटने का संदेश दिया।

Exit mobile version