उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में MBA प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन प्रोफेसर दीपिन माथुर एवं फैकल्टी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। | Pacific University Udaipur MBA Fresher Party
इस अवसर पर प्रो. दीपिन माथुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में सफलता के लिए संवाद कौशल, त्वरित निर्णय क्षमता और मल्टीटास्किंग जैसे गुण विकसित करना जरूरी है।
कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सूर्यांशु शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और जस्मिन डायर को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अली यावर रेहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

