Site icon AR Live News

ललिता वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 87 यूनिट रक्तदान

udaipur-blood-donation-camp-87-units-lalita-vaishnav

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। समाजसेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ललिता वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को गणेश नगर, कालकामाता रोड चौराहे पर द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 87 यूनिट रक्तदान किया। | Udaipur Blood Donation Camp

चेतन वैष्णव ने बताया कि दिनभर चले इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इसके साथ ही 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। | Udaipur Blood Donation Camp

शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी ने किया। इस अवसर पर रक्तदाता युवा वाहिनी के संयोजक रोहित जोशी, चेतन वैष्णव सहित महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने सक्रिय सेवाएं दीं। ब्लड बैंक टीम का नेतृत्व डॉ. भागचंद रेगर ने किया। | udaipur blood donation camp news

आयोजकों की ओर से रक्तदाताओं को जनहित और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए सराहना पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया। ललिता वैष्णव की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version