Site icon AR Live News

राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ में राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मांगीलाल मेनारिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Rajasthan Personal Assistant Cadre Federation radheshyam sharma mangilal menaria

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जयपुर में डिजिटल माध्यम से संपन्न चुनावों के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें उदयपुर के दो वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। | Rajasthan Personal Assistant Cadre Federation news

उदयपुर जिला कलक्टर कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ निजी सचिव राधेश्याम शर्मा को महासंघ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में कार्यरत वरिष्ठ निजी सचिव मांगीलाल मेनारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। Rajasthan Personal Assistant Cadre Federation news

नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया ने संयुक्त बयान में कहा कि महासंघ के संरक्षक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रमण पारीक तथा नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में संवर्ग के हितों के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी सहायक संवर्ग की लंबित मांगों के समाधान के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी की जाएगी। साथ ही संवर्ग में पांचवें पदोन्नति पद की व्यवस्था लागू करवाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि महासंघ के सामूहिक प्रयासों से संवर्ग की समस्याओं के समाधान और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version