Site icon AR Live News

पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित

pacific-institute-physiotherapy-udaipur-personality-development-program

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पाहेर विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में शनिवार को ‘पैसिफिक गुरुकुल – P² फॉर्मूला: फिजियोथेरेपी एंड पर्सनैलिटी’ विषय पर व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के साथ प्रभावी संवाद और व्यक्तित्व विकास के महत्व की जानकारी दी गई। | Pacific Institute of Physiotherapy Udaipur

मुख्य वक्ता प्रो. अनुराग मेहता, प्राचार्य, पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज ने ‘प्रभावी संचार और श्रवण कौशल’ विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बेहतर कम्युनिकेशन को पेशेवर सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शुभम मेनारिया ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और नेतृत्व क्षमता भी जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. इशरत बानो, रिंशु जैन, हीना लोहार सहित फैकल्टी सदस्य और 100 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे।

Exit mobile version