Site icon AR Live News

पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश, खैरथल और हरसौली में सर्वाधिक 43 मिमी वर्षा दर्ज

rain in Rajasthan

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई। इधर उदयपुर में आज भी सुबह से बादल छाए रहने से सर्दी का असर बना हुआ है। | Rajasthan Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक वर्षा खैरथल एवं हरसौली (जिला खैरथल) में 43 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, दौसा और अलवर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी बारिश हुई। | Rajasthan Weather Update

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version