Site icon AR Live News

पेसिफिक फिजियोथेरेपी कॉलेज में मायोफेशियल रिलीज पर कार्यशाला

physiotherapy college_Facial Science and Myofascial Release Workshop News

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फेशियल साइंस और मायोफेशियल रिलीज तकनीक पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों को दर्द प्रबंधन की आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था। | Pacific College of Physiotherapy Udaipur Workshop

कार्यशाला का उद्घाटन पोलैंड से आए मुख्य वक्ता मारियुस कुर्काेवस्की, पीएमयू के डॉ. एम.एम. मंगल और कॉलेज के डीन डॉ. जफर खान सहित अतिथियों ने कर किया।

मुख्य वक्ता मारियुस कुर्काेवस्की ने फेशियल सिस्टम की संरचना और शरीर में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेशिया संयोजी ऊतकों का जाल है, जो मांसपेशियों और अंगों को सहारा देता है। चोट, तनाव और गलत पोस्चर के कारण इन ऊतकों में अकड़न हो सकती है। मायोफेशियल रिलीज तकनीक के माध्यम से मांसपेशियों की गतिशीलता, लचीलेपन और दर्द प्रबंधन में सहायता मिल सकती है।

डॉ. एम.एम. मंगल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं। वहीं, डीन डॉ. जफर खान ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के क्लिनिकल कौशल को विकसित करना और उन्हें आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों से परिचित कराना है।

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला में कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Exit mobile version