Site icon AR Live News

सूखा संभावित जिलों में पेयजल-चारे की व्यवस्था करें : वी. श्रीनिवास

Rajasthan Chief Secretary V Srinivas directs advance drinking water and fodder arrangements in drought-prone districts

जयपुर, AR Live News। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (सीओएस) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट घोषणाओं, सरकारी भर्तियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, ई-फाइलों के निस्तारण और सूखा संभावित जिलों में राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। | Meeting of the Committee of Secretaries held under the chairmanship of Chief Secretary V. Srinivas

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 1,90,894 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि करीब 1.10 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मिशन कर्मयोगी में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य के 8.33 लाख से अधिक कार्मिक आई-गॉट (iGOT) प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने की गति बढ़ाने और राजकाज पोर्टल पर लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर मार्च से अक्टूबर 2026 तक दर्ज 65.92 लाख परिवादों में से 99.56 प्रतिशत का निस्तारण किया गया है। बैठक में शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने सूखा संभावित जिलों में पेयजल और पशुओं के चारे की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रभारी सचिवों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करने, जरूरत के अनुसार चारा डिपो स्थापित करने और गौशालाओं में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा और बाल श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version