दोपहर 3 बजे तक जिले में 48.86 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट : उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों में पहले चरण में मतदान जारी
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 48.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नाई पंचायत समिति क्षेत्र मतदान में सबसे आगे रहा, जहां 63.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, भींडर पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे कम 40.79 प्रतिशत मतदान हुआ। | Udaipur Panchayat Election Voting Percentage
उदयपुर जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में हो रहे मतदान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं का मिला-जुला रुझान देखने को मिला। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं, जबकि कुछ केंद्रों पर दोपहर तक अपेक्षाकृत कम उत्साह दिखाई दिया। | Udaipur Panchayat Election Voting Percentage
सुबह की धीमी शुरुआत के बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार
उदयपुर जिले में मतदान की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 10 बजे तक जिले में केवल 10.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद मतदान की गति बढ़ी और दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 34.94 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत बढ़कर 48.86 हो गया।
मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक निर्धारित है। अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े आने के बाद पहले चरण में मतदाताओं की भागीदारी की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
भींडर में सबसे कम मतदान
दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों में नाई पंचायत समिति क्षेत्र 63.40 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। फलासिया में 57.26 प्रतिशत और ओगणा में 57.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गिर्वा में 53.27 प्रतिशत तथा झाड़ोल में 51.26 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरी ओर, भींडर में 40.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले की इन 10 पंचायत समितियों में सबसे कम रहा। वल्लभनगर में 43.15 प्रतिशत और कुराबड़ में 44.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
उदयपुर जिले में मतदान प्रतिशत की स्थिति:
- पंचायत समिति: 10 बजे तक: 1 बजे तक: 3 बजे तक
- भींडर: 5.73 %: 23: 40.79
- घासा: 9.46: 33.66: 46.62
- गिर्वा: 15.10: 40.84: 53.27
- झाड़ोल : 10.47: 37.53: 51.26
- कुराबड़ : 7.10: 32: 44.26
- मावली : 12.50: 33.40: 45.54
- नाई : 14.79: 52: 63.40
- ओगणा : 13.76: 38.23: 57.12
- फलासिया: 8.88: 42.15: 57.26
- वल्लभनगर: 15.30: 30.14: 43.15
पहले चरण के चुनाव से जुड़े प्रमुख आंकड़े:
- जिला परिषद वार्ड: 25
- जिला परिषद प्रत्याशी: 65
- पंचायत समितियां: 10
- पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र: 160
- पंचायत समिति प्रत्याशी: 435
- कुल मतदान केंद्र: 826
- पुरुष मतदाता: 3,70,654
- महिला मतदाता: 3,62,011
- ट्रांसजेंडर मतदाता: 2
- कुल मतदाता: 7,32,667
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

