Site icon AR Live News

पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी

pacific-college-physiotherapy-freshers-farewell-udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की विदाई के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर्स के स्वागत के साथ सीनियर्स की विदाई के भावुक पल भी देखने को मिले। | Pacific College of Physiotherapy Udaipur

समारोह में विद्यार्थियों ने एकल एवं समूह नृत्य, गायन, स्किट और फैशन रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कॉलेज के डीन डॉ. जफर खान ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी केवल शारीरिक उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, पेशे के प्रति समर्पित रहने और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न टाइटल राउंड में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। धनिष सोनी को मिस्टर फ्रेशर और अंजलि सेन को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों में लोकेंद्र सिंह को मिस्टर फेयरवेल और रीना कुमारी को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। विजेताओं को सैश और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं फेयरवेल के दौरान विद्यार्थियों ने वीडियो प्रजेंटेशन और भाषणों के माध्यम से कॉलेज की यादें साझा कीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Exit mobile version