Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन

udaipur-rss-path-sanchalan-vijayadashami-2026udaipur-rss-path-sanchalan-vijayadashami-2026

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को उदयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन आयोजित किया गया। सूरजपोल स्थित आरसीए खेल मैदान से शुरू हुए इस आयोजन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम के साथ हुई। | Udaipur RSS Path Sanchalan Vijayadashami 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर के संघचालक गोविंद अग्रवाल के अनुसार, स्वयंसेवक सुबह 7:45 बजे आरसीए खेल मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। विजयादशमी उत्सव को लेकर आरसीए मैदान और प्रवेश द्वार को सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

विजयादशमी कार्यक्रम के बाद सुबह करीब 10:15 बजे पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवक आरसीए खेल मैदान से सूरजपोल, बैंक तिराहा और बापू बाजार होते हुए दिल्ली दरवाजा पहुंचे। इसके बाद संचलन हाथीपोल, चेतक चौराहा और कोर्ट चौराहा होते हुए आगे बढ़ा।

पथ संचलन शास्त्री चौराहा, सभापति भवन से होते हुए शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर पहुंचा। इसके बाद श्रमजीवी महाविद्यालय मार्ग से होते हुए स्वयंसेवक वापस आरसीए खेल मैदान पहुंचे।वीडियो में देखें पथ संचलन

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/udaipur-rss-path-sanchalan-vijayadashami-2026.mp4

पथ संचलन के मार्ग में विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन में समाज के विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version