Site iconSite icon AR Live News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में तीन संदिग्ध बदमाश कोटा में पकड़े गए, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

tiger-shroff-firing-case-three-shooters-arrested-kotatiger-shroff-firing-case-three-shooters-arrested-kota

tiger-shroff-firing-case-three-shooters-arrested-kota

कोटा,एआर लाइव न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को राजस्थान के कोटा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश हरियाणा और एक बिहार का बताया जा रहा है। हमले के बाद ही लॉरेंस विश्नोई गैंग के बदमाश अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। | Tiger Shroff Firing Case

वारदात कर फरार हुए बदमाशों की तलाश में मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इनपुट दिए थे, जिसके आधार पर राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्ध बदमाशों को ट्रेन से पकड़ लिया। बदमाशों के पकड़े जाने पर आज मुंबई पुलिस कोटा पहुंच गयी है और दोपहर बाद बदमाशों को लेकर मुंबई के लिए रवाना होगी। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने इन्हें फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। दो बदमाश हरियाणा और एक बिहार का है।

पुलिस के अनुसार मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की वारदात के बाद सघन नाकेबंदी हो गयी थी। ऐसे में बदमाशों से मुंबई से फरार होने के लिए ट्रेन का सहारा लिया। बदमाश पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में बैठ गए। मुंबई पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी, पुलिस को बदमाशों के ट्रेन में होने की जानकारी मिली, इस पर मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इनपुट दिए, जिसके आधार पर कोटा पुलिस ने कोटा स्टेशन पहुंचने से पहले ही बदमाशों को ट्रेन में पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनकी जयपुर पहुंचने के बाद दिल्ली से नेपाल फरार होने की योजना थी।

गौरतलब है कि रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे। टाइगर कार की अगली सीट पर बैठे थे, जबकि ड्राइवर कार चला रहा था। तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ कई फायर किए। हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें टाइगर ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया।

Exit mobile version