Site icon AR Live News

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Geetanjali Medical College Wi-Fi Video Laryngoscope

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। चिकित्सा शिक्षा, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अक्षय तोषनीवाल द्वारा विकसित किफायती वाई-फाई वीडियो लैरिंगोस्कोप को नई दिल्ली स्थित एम्स में आयोजित नेशनल एयरवे कॉन्फ्रेंस 2026 में इनोवेशन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है। सम्मेलन का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक किया गया। | Geetanjali Medical College Wi-Fi Video Laryngoscope

यह नवाचार मेडिकल प्रक्रियाओं और प्रशिक्षण को अधिक सुलभ एवं किफायती बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाले इस उपकरण की मदद से सांस की नली का दृश्य मोबाइल स्क्रीन पर देखा जा सकता है। इससे इंट्यूबेशन प्रक्रिया के दौरान चिकित्सकों को सहायता मिलने के साथ मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में भी उपयोग किया जा सकता है।

महंगे वीडियो लैरिंगोस्कोप के मुकाबले कम लागत वाला विकल्प विकसित करने की दिशा में यह प्रयास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैज्ञानिक परीक्षण और तकनीकी सुधारों के बाद इसके इमरजेंसी, आईसीयू और अन्य चिकित्सा विभागों में संभावित उपयोग का आकलन किया जाएगा। संस्थान की ओर से इस तकनीक को आगे विकसित कर अंतरराष्ट्रीय पेटेंट के लिए आवेदन की योजना भी है।

यह सम्मान गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है।

Exit mobile version