Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के गरबा महोत्सव में खूब थिरके लोग

udaipur-electricals-association-garba-mahotsav 2026 -2udaipur-electricals-association-garba-mahotsav 2026 -2

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर इलेक्ट्रिकल्स सोसायटी एवं एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का शुभारंभ मां अम्बे की आरती के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन में एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। | Udaipur Electricals Association Garba Mahotsav

मां अम्बे की आरती एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंघवी, महामंत्री अजय तलेसरा, संरक्षक सुरेन्द्र बाबेल एवं संरक्षक सुशील तलेसरा ने की। आरती के बाद अतिथियों और सदस्यों ने गरबा की शुरुआत की, जिसके साथ ही पूरा परिसर पारंपरिक संगीत और गरबा के उल्लास से गूंज उठा।

गरबा महोत्सव में पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों पर सदस्यों और उनके परिवारजनों ने गरबा एवं डांडिया का आनंद लिया। आकर्षक पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस तथा सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष प्रतिभागी जैसी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी रखे गए हैं।वीडियो में देखें गरबा की धूम

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/Udaipur-Electricals-Association-Garba-Mahotsav.mp4

गरबा चेयरमैन जितेंद्र कराड एवं कल्याण सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय गरबा महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता इसका पारिवारिक माहौल है। व्यापार जगत से जुड़े एसोसिएशन के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल होकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गरबा महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में गरबा कोऑर्डिनेटर राजेश सिंघवी एवं आशीष सिंघवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के पहले ही दिन प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मां अम्बे की भक्ति, पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगे परिधान और गरबा-डांडिया की धुनों से सजा यह आयोजन पहले दिन ही उत्सव के रंग में रंग गया। तीन दिवसीय महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिवारों में उत्साह बना हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version