Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर पुलिस का फतहसागर पाल पर पर्यटक बूथ शुरू

udaipur-fatehsagar-tourist-booth-police-tourist-safetyudaipur-fatehsagar-tourist-booth-police-tourist-safety

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जिला पुलिस ने एक और पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने नवरात्रि के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर को सुबह फतहसागर पाल पर नवनिर्मित पर्यटक बूथ का शुभारंभ किया। | udaipur fatehsagar tourist police booth

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि नवनिर्मित हाईटेक पर्यटक बूथ पर अनुभवी और व्यवहारकुशल पर्यटक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। यहां आने वाले सैलानियों को उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, मार्गों और अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा किसी पर्यटक को किसी तरह की परेशानी या समस्या का सामना करना पड़ता है, तो बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी उसे तत्काल सहायता और समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इससे शहर में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम पर्यटन अनुभव मिलने की उम्मीद है।

उदयपुर पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वर्तमान में पर्यटन पुलिस थाने के अंतर्गत 7 पर्यटक बूथ, 24 पेट्रोलिंग टीमें हैं।

इनमें सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर मोती मगरी गेट, सुखाड़िया सर्कल, गुलाब बाग, दूधतलाई, रानी रोड और मुख्य फतहसागर पाल शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहता है।

फतहसागर पाल पर पर्यटक बूथ के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त नगर पश्चिम) राजेश यादव और पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त नगर पूर्व) छवि शर्मा, पर्यटन थानाधिकारी दयालाल मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के विभिन्न थानों के थानाधिकारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version