इधर दक्षिण पश्चिम मानसून आज पूरे देश से हुआ विदा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कुछ भागों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिा हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटे में गजसिंहपुर, श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। | Rajasthan Weather Update 15 October 2026
इसके अलावा संगरिया हनुमानगढ़ में 20 मिलीमीटर, हनुमानगढ़ में 10, श्रीगंगानगर 20 और पदमपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। हल्की बारिश से इन क्षेत्रों में गर्मी का असर थोड़ा कम हुआ है। | Rajasthan Weather Update 15 October 2026
पूर्वानुमान अनुसार आज 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आज जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। जयपुर भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में 16 अक्टूबर को भी कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश से हुआ विदा
मौसम विभाग के अनुसार आज 15 अक्टूबर 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से वापस लौट गया है। इसके साथ ही आज 15 अक्टूबर 2026 से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तथा केरल और माहे में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
उत्तर-पूर्वी मानसून के आगमन के साथ, 21 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर चलने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

