Site iconSite icon AR Live News

गीतांजलि हॉस्पिटल में चुनौतीपूर्ण लिवर सर्जरी सफल, 70 वर्षीय मरीज को मिली राहत

udaipur-geetanjali-hospital-complex-liver-surgery-70-year-old-patientudaipur-geetanjali-hospital-complex-liver-surgery-70-year-old-patient

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल में लिवर के 10 सेंटीमीटर से बड़े कैंसरग्रस्त ट्यूमर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज की उम्र 70 वर्ष थी और ट्यूमर प्रमुख रक्त वाहिकाओं तथा पित्त की नलियों के बेहद करीब था। इन चुनौतियों के बीच गैस्ट्रो एवं लिवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम ने सर्जरी कर मरीज को राहत दी। | udaipur geetanjali hospital liver surgery

मरीज के लिवर के मध्य हिस्से में कैंसरग्रस्त ट्यूमर था। इसके लिए सेंट्रल हेपेटेक्टॉमी (Central Hepatectomy) की गई। इस प्रक्रिया में लिवर के मध्य भाग से कैंसरग्रस्त हिस्सा निकाला गया। ट्यूमर की स्थिति के कारण हेपेटिक वेन (Hepatic Vein) के प्रभावित हिस्से को भी ट्यूमर के साथ निकालना पड़ा, जबकि पोर्टल वेन को सुरक्षित रखा गया।

सर्जरी के बाद मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सा निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार और स्थिति स्थिर होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम से डॉ. अनुश जैन, सर्जरी टीम से डॉ. भुवना और डॉ. हरिकांत तथा ओटी स्टाफ जितेंद्र, प्रवीण, मुकेश और अरविंद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मरीज के परिजनों ने उपचार और निरंतर देखभाल के लिए चिकित्सकों एवं अस्पताल की टीम का आभार जताया।

डॉ. हेमंत जैन ने बताया कि उन्होंने कहा कि लगातार पेट दर्द, पेट में सूजन, बिना कारण वजन कम होना या आंखों और त्वचा में पीलापन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ परामर्श से बीमारी की पहचान कर उचित उपचार किया जा सकता है।

Exit mobile version