Site iconSite icon AR Live News

दीपावली पर उदयपुर से दिल्ली के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Udaipur City Railway Station Ajmer DivisionUdaipur City Railway Station Ajmer Division

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। दीपावली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक उदयपुर से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं, दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर के लिए यह स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 6-6 फेरे निर्धारित किए गए हैं। | Udaipur to Delhi Diwali Special Train 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस स्पेशल रेलसेवा से दीपावली के दौरान उदयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। | Udaipur to Delhi Diwali Special Train 2026

गाड़ी संख्या 09617, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से रात 9:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09618, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित मार्ग पर मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा और 1 पावरकार डिब्बा शामिल होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version