Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 16 RAS अधिकारी बने IAS: उदयपुर में कार्यरत महावीर खराड़ी और ओमप्रकाश जैन भी शामिल

rajasthan IAS RAS Transfer list dop rajasthanrajasthan IAS RAS Transfer list dop rajasthan

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति देकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल किया गया है। इनमें उदयपुर में कार्यरत महावीर खराड़ी और ओमप्रकाश जैन के नाम भी शामिल हैं। इस पदोन्नति से राजस्थान के प्रशासनिक महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। | 16 RAS Officers Promoted to IAS

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह, महावीर खराड़ी, गोपाल राम बिरदा ,डॉ.भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल शामिल हैं। 16 RAS Officers Promoted to IAS

आईएएस में पदोन्नति मिलने के बाद सभी अधिकारी फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और पोस्टिंग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version