Site iconSite icon AR Live News

पेल्विक फ्लोर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता जरूरी, फिजियोथैरेपी से दूर हो सकती हैं कई समस्याएं

pelvic floor awareness program Newspelvic floor awareness program News

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी की ओर से पेल्विक फ्लोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्विट्जरलैंड के फ्रैंकलिन मेथड के संस्थापक एरिक फ्रैंकलिन ने विद्यार्थियों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों के महत्व, कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम की जानकारी दी। | udaipur pacific medical university Pelvic Floor Health

कार्यशाला का उद्घाटन एरिक फ्रैंकलिन, पीएमयू के डॉ. एम.एम. मंगल और पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी के डीन डॉ. जफर खान सहित अन्य अतिथियों ने किया।

एरिक फ्रैंकलिन ने बताया कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये मूत्राशय, आंतों और महिलाओं में गर्भाशय जैसे अंगों को सहारा देती हैं। मांसपेशियों में कमजोरी या कार्यप्रणाली में गड़बड़ी होने पर पेशाब पर नियंत्रण में कठिनाई, पेल्विक क्षेत्र में दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

फ्रैंकलिन ने विद्यार्थियों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को समझने, सही तकनीक से व्यायाम करने और शरीर की उचित मुद्रा बनाए रखने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी से इन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और संबंधित समस्याओं के प्रबंधन में मदद मिल सकती है। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

कार्यशाला में समस्याओं की समय पर पहचान, रोकथाम और उचित उपचार के साथ स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज फैकल्टी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version