Site iconSite icon AR Live News

तस्करी का तरीका देख पुलिस चौंक गयी: कटे हाथों की लाचारी दिखा रोडवेज बसों में करता अंतर्राज्जीय तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

udaipur-police-doda-post-smuggling-16-kg-seizedudaipur-police-doda-post-smuggling-16-kg-seized

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है, जो रोडवेज और प्राइवेट बसों में सफर कर दो-तीन वर्षों से अंतर्राज्जीय तस्करी कर रहा था और किसी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। पुलिस ने जब तस्कर को पकड़ा तो वह भी चौंक गयी। आरोपी दिव्यांग था, उसके दोनों ही हाथ कटे हुए थे। | Udaipur Doda Post Smuggling | Udaipur Crime News

इसी लाचारी की आ़ड़ में वह मादक पदार्थ से भरा भारी बैग उसके कंधे पर लटका रोडवेज बसों से सफर करता था, लेकिन कभी किसी बस के ड्राइवर कंडक्टर को उस पर संदेह नहीं हुआ। सूरजपोल पुलिस ने पंजाब के बरनाला निवासी राम सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में शनिवार को सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान पर दबिश दी और वहां चाय पी रहे राम सिंह को पकड़ा, पुलिस ने उसके कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली तो 16 किलो अवैध पिसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ। पंजाब में आरोपी के खिलाफ तस्करी के दो मामले पूर्व में दर्ज हैं।कार्रवाई में कांस्टेबल भारमल की विशेष भूमिका रही है।


पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह यह डोडा पोस्त मध्य प्रदेश के नीमच से खरीदकर लाया है और राजस्थान होते हुए पंजाब लेकर जा रहा था। तस्करी के लिए वह अक्सर सरकारी रोडवेज बसों और निजी ट्रेवल्स से सफर करता था। किसी हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए थे। इसी लाचारी का फायदा उठाकर उसने तस्करी शुरू की। वह पिछले दो-तीन वर्षो से इसी प्रकार तस्करी कर रहा था।

Exit mobile version