Site iconSite icon AR Live News

CJP का 9 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें कैंसिल, उदयपुर वाली भी शामिल

Threat to bomb the udaipur railway stationThreat to bomb the udaipur railway station

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। रेलवे ने परिचालनिक (ऑपरेशनल) कारणों के चलते उदयपुर सिटी और हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित होने वाली दो रेलसेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से रवाना होने वाली ट्रेन और 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी आने वाली ट्रेन का संचालन नहीं होगा। | Udaipur Delhi Train Cancelled

जानकारी के अनुसार सिर्फ यही ट्रेन नहीं, बल्कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली मेल और एक्सप्रेस सहित 13 से अधिक ट्रेन 9 अक्टूबर को कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

रेलवे ने इसके पीछे ऑपरेशनल कारण बताए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में सीजेपी के 9 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के चलते लिया गया है।

| Udaipur Delhi Train Cancelled

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version