Site iconSite icon AR Live News

पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के नामांकन गुरुवार से

Panchayati Raj Election 2026Panchayati Raj Election 2026

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पंचायती राज चुनाव 2026 के प्रथम चरण की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार, 8 अक्टूबर से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उदयपुर जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। | Panchayati Raj Election Udaipur | Panchayati Raj Election Udaipur 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 8 अक्टूबर, गुरुवार को प्रथम चरण की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। प्रथम चरण के लिए कुल 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। | Panchayati Raj Election Udaipur

प्रथम चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियां शामिल हैं। उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं।

प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

इसके बाद 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। उम्मीदवार 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

प्रथम चरण में ग्राम पंचायतों के पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 अक्टूबर को होगी। इन पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान एवं मतगणना कराई जाएगी।

पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.महामायाप्रसाद चौबीसा ने डीएलएमटी और बीएलएमटी को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम की विस्तृत जानकारी दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version