नागोया (जापान), एआर लाइव न्यूज। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से शिकस्त दी। भारत की ओर से मैच का एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। | Asian Games 2026 India Womens Hockey Team Gold after 44 years
भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में मजबूत खेल दिखाया और चीन को गोल करने का मौका नहीं दिया। जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लंबे अंतराल के बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इससे पहले भारत ने 1982 के एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीता था। उस समय भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद अब 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर एशियन गेम्स के फाइनल में गोल्ड हासिल किया है।
13वें दिन भारत को मिले 6 गोल्ड
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत के लिए कई खेलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। इससे ठीक पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
महिला हॉकी में मिली जीत के साथ भारत के लिए एशियन गेम्स का यह दिन गोल्ड मेडल के लिहाज से बेहद खास रहा।

