Site iconSite icon AR Live News

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, 4 आरोपी गिरफ्तार

kishangarh-dumping-yard-israeli-woman-tourist-misbehavior-4-arrestedkishangarh-dumping-yard-israeli-woman-tourist-misbehavior-4-arrested

अजमेर,एआर लाइव न्यूज। अजमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई पर विदेशी महिला पर्यटक ने आभार व्यक्त किया है।| Israeli woman tourist misbehavior in Kishangarh Dumping Yard

पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाने के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल और सीओ किशनगढ़ धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर पुलिस टीम ने वीडियो में शामिल आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22), सभी निवासी किशनगढ़, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी अनुसंधान किया जा रहा है। चारों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ जारी है। अजमेर पुलिस ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version