Site iconSite icon AR Live News

पोषण माह में हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

hindustan-zinc-nutrition-month-health-campaign-1540-rural-peoplehindustan-zinc-nutrition-month-health-campaign-1540-rural-people

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत राजस्थान और उत्तराखंड के परिचालन क्षेत्रों में एक माह तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ पहल के तहत आयोजित अभियान में 1,540 से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच बनाई गई। इनमें 1,061 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान मातृ एवं किशोरी स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों जैसे बाजरा, दालें, सब्जियां, फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, सूखे मेवे और बीज को आहार में शामिल करने की जानकारी दी गई।

सत्रों में बच्चों के जीवन के पहले 1,000 दिनों के महत्व, गर्भावस्था के दौरान देखभाल तथा आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट की जानकारी भी दी गई। महिलाओं और किशोरियों ने पोषण शपथ लेकर स्वस्थ खानपान और जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

अभियान में पंचायती राज संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा। स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत पोषण परामर्श, रेफरल और फॉलो-अप सहायता भी प्रदान की गई।

Exit mobile version