जयपुर,एआर लाइव न्यूज। जयपुर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेडवाड़ी पुलिया के नीचे सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। | Jaipur road accident
दौलतपुरा पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर चार युवक सवार थे और वे माचड़ा स्थित अपने मकान की ओर लौट रहे थे। | Jaipur road accident
दो गंभीर घायल
पुलिस के मुताबिक हादसे में अनिकेत और प्रवीण, दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष, की मौत हो गई। वहीं विकास और शिवम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

