Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-शालीमार ट्रेन 12 और 13 दिसंबर को रहेगी रद्द

Threat to bomb the udaipur railway stationThreat to bomb the udaipur railway station

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर सिटी से शालीमार और शालीमार से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली रेलसेवा दिसंबर 2026 में दो दिन रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के री-मॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने दोनों दिशाओं की रेलसेवा को रद्द करने का निर्णय लिया है। | Udaipur City Shalimar train cancellation | indian railways news

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। | Udaipur City Shalimar train cancellation

इसी तरह गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार यह बदलाव झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण किया गया है। उदयपुर और शालीमार के बीच यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को इन तारीखों पर ट्रेन की उपलब्धता की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी जाती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version