Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त

lokbhavan rajasthanlokbhavan rajasthan

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों को नए कुलगुरु मिल गए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए। | Rajasthan university vice chancellor appointments

राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु नियुक्त किया है। | Rajasthan university vice chancellor appointments

तीन विश्वविद्यालयों में किसे बनाया गया कुलगुरु?

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ये नियुक्तियां राज्य सरकार के परामर्श से की हैं। नियुक्त किए गए कुलगुरुओं का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version