Site iconSite icon AR Live News

लॉटरी निकली: प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए तय हुआ आरक्षण

Udaipur Panchayati Raj Election 2026 reservation for 47 Zila Parishad wards, 20 Pradhan and 318 Panchayat Samiti membersUdaipur Panchayati Raj Election 2026 reservation for 47 Zila Parishad wards, 20 Pradhan and 318 Panchayat Samiti members

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को जिला परिषद सभागार में लॉटरी के माध्यम से जिले की 20 पंचायत समितियों के प्रधान, 318 पंचायत समिति सदस्यों और 47 जिला परिषद सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया गया। | Udaipur Panchayati Raj Election 2026 Reservation

आरक्षण लॉटरी के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण 24 सितंबर 2026 को उपखंड मुख्यालयों पर होने वाली लॉटरी में तय किया जाएगा। Udaipur Panchayati Raj Election 2026 Reservation

आरक्षण लॉटरी बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में जिला परिषद सभागार में हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र औझा तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा, श्रीकांत देशमुख और राकेश जादू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। | Udaipur Panchayati Raj Election 2026 reservation for 47 Zila Parishad wards, 20 Pradhan and 318 Panchayat Samiti members

आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक और चुनावी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अब संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में आरक्षण की स्थिति के अनुसार चुनावी तैयारी शुरू कर सकेंगे।

आरक्षण श्रेणी : वार्ड नंबर

उदयपुर जिला प्रमुख पद का आरक्षण पहले ही जयपुर में हुई लॉटरी में तय किया जा चुका है। इस बार उदयपुर जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित (ओपन) रखा गया है।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों का आरक्षण तय होने के बाद अब ग्रामीण चुनाव प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण है।

उदयपुर जिले में 24 सितंबर 2026 को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version