Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक ने CCQC 2026 में जीते 50 स्वर्ण पुरस्कार

hindustan-zinc-ccqc-2026-50-gold-awardshindustan-zinc-ccqc-2026-50-gold-awards

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक ने चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC) 2026 में 50 स्वर्ण और 9 रजत पुरस्कार हासिल किए हैं। कंपनी की विभिन्न माइंस और स्मेल्टर इकाइयों से कुल 59 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमें अब नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स 2026 में अपनी परियोजनाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। | Hindustan Zinc CCQC 2026

राजसमंद-उदयपुर चैप्टर में 107 और रुद्रपुर चैप्टर में 51 परियोजनाएं प्रस्तुत हुईं। सम्मेलन में 25 से अधिक संस्थानों और 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

हिंदुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स ने 18 स्वर्ण और 2 रजत पुरस्कार हासिल किए। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर को 13 स्वर्ण और 4 रजत, जिंक स्मेल्टर देबारी को 6 स्वर्ण, जबकि रामपुरा आगुचा माइंस और पंतनगर मेटल प्रोजेक्ट को 4-4 स्वर्ण पुरस्कार मिले। कायड़ माइंस ने 3 स्वर्ण और 2 रजत तथा जावर माइंस ने 2 स्वर्ण पुरस्कार जीते।

प्रस्तुत परियोजनाओं में परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादकता, उपकरण विश्वसनीयता, स्थिरता, लागत अनुकूलन और गुणवत्ता सुधार पर फोकस रहा। कंपनी के अनुसार, कर्मचारियों की भागीदारी और टीमवर्क के जरिए निरंतर सुधार और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Exit mobile version