Site iconSite icon AR Live News

जीएमसीएच ने अंडरग्रेजुएट क्विज का 7वां संस्करण आयोजित

GMCH Udaipur ने आयोजित किया 7वां National Undergraduate QuizGMCH Udaipur ने आयोजित किया 7वां National Undergraduate Quiz

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), उदयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की ओर से अंडरग्रेजुएट क्विज का 7वां संस्करण नेशनल लेवल पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित पांच राज्यों के 25 मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। | GMCH Udaipur Undergraduate Quiz

“Together for Health, Stand with Science” थीम पर आयोजित क्विज का उद्देश्य मेडिकल छात्रों में वैज्ञानिक सोच, शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में गीतांजलि यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. आर.के. व्यास, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद कुमार यादव, जीएमसीएच की डीन डॉ. संगीता गुप्ता, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह और एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनजिंदर कौर मौजूद रहे।

डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन के हेड डॉ. मुकुल दीक्षित ने परिणामों की घोषणा की। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS), नई दिल्ली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जीएमसीएच उदयपुर दूसरे और SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर तीसरे स्थान पर रहा।

क्विज का संचालन डॉ. मेधा माथुर और डॉ. अंजना वर्मा ने किया। आयोजन टीम में डॉ. भागराज चौधरी, डॉ. डी.आर. बेनीवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. अंशिका जैन शामिल रहे। नेशनल स्तर पर सातवें संस्करण का आयोजन जीएमसीएच की सात वर्ष पुरानी शैक्षणिक पहल का विस्तार रहा।

Exit mobile version