डीग पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई
जयपुर/डीग,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत डीग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैथवाड़ा थाना पुलिस और जिला डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी में गिरफ्तार हुए आरोपियों में बैंककर्मी भी शामिल है। | Deeg Cyber Crime Action
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 24 मोबाइल फोन, 27 सिम कार्ड, 54 अन्य सिम कार्ड, 37 खाली सिम रेपर, एक लैपटॉप, 10 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। इसके अलावा 85,600 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
यह कार्रवाई डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश और डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
साइबर ठगी की रकम से खरीदे वाहनों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो, एक थार, एक क्रेटा और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस का दावा है कि इन वाहनों को साइबर ठगी से प्राप्त रकम से खरीदा गया था।
जांच में आरोपियों के पास 200 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट का रिकॉर्ड मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए कमीशन के आधार पर किया जाता था।
287 शिकायतों में करीब 28 करोड़ की साइबर ठगी का दावा
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 287 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज मिली हैं। इन शिकायतों में करीब 28 करोड़ रुपये की साइबर ठगी सामने आने का दावा किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने अब तक राजस्थान और हरियाणा के साइबर ठगों को करीब 500 बैंक खाते और 1,500 फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए।
बैंककर्मी और सिम POS भी गिरफ्तार
कार्रवाई में पुलिस ने एक बैंकर राजकुमार और फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले सिम POS अंकुश सक्सेना को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
ये 15 आरोपी गिरफ्तार
- मोहित पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
- इरसाद पुत्र मुबीन मेव निवासी नूह मेवात हरियाणा
- शिवम नामदेव पुत्र रामकिंकर नामदेव निवासी फरीदाबाद हरियाणा
- अंकित पाल पुत्र नेत्रपाल निवासी नई दिल्ली
- रफीक पुत्र हमीद निवासी नूह मेवात हरियाणा
- नरेन्द्र कुमार उर्फ बागडी पुत्र हनूमाना राम निवासी वैशाली नगर, जयपुर
- आशीष पुत्र जिलेसिंह यादव निवासी कोटपूतली बहरोड,
- सारूख पुत्र सहजाद निवासी गाजियाबाद उ0प्र0
- हर्ष शर्मा पुत्र बबलू निवासी गाजियाबाद
- अंकुश सक्सेना पुत्र सूर्यप्रकाश सक्सेना निवासी दिल्ली- सिम POS
- साकिफ पुत्र युनस निवासी हापुड कोतवाली
- राजकुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्रेटर नोएडा – बैंकर
- परवेज खान पुत्र भूरू खान निवासी सीकरी जिला डीग
- हजरत बिलाल पुत्र हक्कू मेव निवासी डीग
- मुस्तुफा खान पुत्र जाकर निवासी डीग
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

