Site iconSite icon AR Live News

ICMR-STS में PMCH के मेडिकल छात्रों के 8 रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत

pmch-udaipur students-icmr-sts-research-projects-rajasthanpmch-udaipur students-icmr-sts-research-projects-rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), उदयपुर के मेडिकल छात्रों ने रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की प्रतिष्ठित Short-Term Studentship (STS) रिसर्च योजना के तहत पिछले दो वर्षों में PMCH के मेडिकल छात्रों के कुल 8 रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। संस्थान के अनुसार, यह उपलब्धि राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में PMCH के मजबूत रिसर्च कल्चर को दर्शाती है।

वर्ष 2026 में PMCH के तीन विद्यार्थियों का ICMR-STS के लिए चयन हुआ है। इनमें मालवी अग्रवाल का शोध प्रोजेक्ट सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. आशीष गोयल, भूमिका अग्रवाल का प्रोजेक्ट जैव रसायन विभाग की डॉ. नीता साही और यकृत जैन का प्रोजेक्ट मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ गोयल के मार्गदर्शन में चयनित हुआ है। विद्यार्थियों ने फैकल्टी के मार्गदर्शन में अपने शोध प्रस्ताव तैयार कर ICMR के समक्ष प्रस्तुत किए थे।

PMCH के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों और उनके गाइड्स को बधाई देते हुए कहा कि लगातार दूसरे वर्ष विद्यार्थियों का ICMR-STS जैसी राष्ट्रीय शोध योजना में चयन होना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और संस्थान में विकसित हो रहे शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण का परिणाम बताया। | pmch udaipur students icmr sts research projects

PMU के प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल और PMCH के प्रिंसिपल डॉ. यू.एस. परिहार ने भी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शकों को शुभकामनाएं दीं।

PMCH के ICMR-STS नोडल इंचार्ज एवं फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहिताश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही रिसर्च मेथडोलॉजी, वैज्ञानिक सोच और एविडेंस-बेस्ड मेडिसिन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें रिसर्च टॉपिक चयन, प्रोटोकॉल तैयार करने, डेटा कलेक्शन, विश्लेषण और शोध परिणाम प्रस्तुत करने में मार्गदर्शन दिया जाता है।

वर्ष 2025 में PMCH के 5 मेडिकल छात्रों के ICMR-STS प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए थे। वहीं 2026 में 3 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट चयनित हुए हैं। इस तरह दो वर्षों में कुल 8 प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं।

Exit mobile version