Site iconSite icon AR Live News

नशे के खिलाफ बड़ी रणनीति: अमित शाह 22 सितंबर को ANTF प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

amit-shah-antf-national-conference-drug-control-2026amit-shah-antf-national-conference-drug-control-2026

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार 22 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में देश में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने की रणनीति पर मंथन होगा। | ANTF National Conference 2026

सम्मेलन के दौरान अमित शाह मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता से जुड़े टेलीविजन कमर्शियल (TVC) जारी करेंगे। साथ ही लखनऊ और देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए जोनल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF को सम्मानित करने के साथ NCB की नई वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।

इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के अलावा संबंधित सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन की थीम “सामूहिक संकल्प, साझा दायित्व” रखी गई है।

चर्चा का प्रमुख आधार नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 होगा। इसमें प्रवर्तन एवं खुफिया कार्रवाई, प्रीकर्सर और सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण, डिमांड व हार्म रिडक्शन तथा क्षमता निर्माण और समन्वय को रणनीतिक स्तंभ बनाया गया है।

तकनीकी सत्रों में ड्रग कार्टेल और नेटवर्क को तोड़ने, प्रवर्तन प्रभावशीलता बढ़ाने, सिंथेटिक ड्रग्स और गुप्त प्रयोगशालाओं पर कार्रवाई, अवैध खेती के विनाश, वैकल्पिक फसल तथा डार्कनेट और क्रिप्टो आधारित जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ साझा रणनीति को आगे बढ़ाना है। सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में तकनीक, खुफिया सूचनाओं और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया है।

Exit mobile version