Site iconSite icon AR Live News

आरक्षण लॉटरी स्थगित : पंचायती राज चुनाव 2026

Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर होने वाली आरक्षण लॉटरी स्थगित कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम के चलते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने लॉटरी का निर्धारित कार्यक्रम बदल दिया है। | Panchayati Raj reservation lottery postponed | Rajasthan Panchayati Raj Reservation Lottery

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उपायुक्त एवं उप शासन सचिव (प्रथम) जसवंत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रस्तावित थी। वहीं 18 सितंबर 2026 को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी होनी थी। | Panchayati Raj reservation lottery postponed | Rajasthan Panchayati Raj Reservation Lottery

विभाग ने बताया कि नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन निर्धारित है। इन चुनावी प्रक्रियाओं को देखते हुए पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

निकाय चुनाव के बाद घोषित होंगी नई तारीखें

पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं। विभाग के आदेश के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के लिए पृथक से नई तिथियां जारी की जाएंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version