Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में होगा केरल के प्रसिद्ध ओणम उत्सव का भव्य आयोजन

udaipur-onam-festival-2026-rajasthan-nair-seva-samajudaipur-onam-festival-2026-rajasthan-nair-seva-samaj

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में केरल के प्रसिद्ध ओणम उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। राजस्थान नायर सेवा समाज, उदयपुर की ओर से रविवार को सेक्टर-4 स्थित अमृता भवन में आयोजित होने वाले समारोह में केरल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों और उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। | udaipur Onam Festival 2026

राजस्थान नायर सेवा समाज द्वारा आयोजित ओणम उत्सव में पारंपरिक ओणम साध्या के साथ केरल के पारंपरिक सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में मनोरंजक प्रस्तुतियों के अलावा विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वितरण समारोह भी होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ओणम उत्सव के दौरान समाज के सदस्य और उनके परिवारजन एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा करेंगे।

ओणम उत्सव में गीतांजली हॉस्पिटल की भी सहभागिता रहेगी। हॉस्पिटल की टीम समाज के सदस्यों के साथ संवाद करेगी और उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा करेगी।

इस अवसर पर राजस्थान नायर सेवा समाज और गीतांजली हॉस्पिटल के बीच सेवा सहयोग के तहत टाई-अप भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत समाज के सदस्यों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विशेष सुविधाओं और रियायतों की जानकारी साझा की जाएगी।

ओणम केरल का प्रमुख पारंपरिक पर्व है, जिसे समृद्धि, खुशहाली, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी भावना के साथ राजस्थान नायर सेवा समाज द्वारा उदयपुर में ओणम उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के माध्यम से मेवाड़ की धरती पर केरल की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

अन्य खबरों के अपडेट के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप https://chat.whatsapp.com/Kga3zcyVV664BnBnupp2tT?s=cl&p=a&ilr=0 पर क्लिक कर जुड़ें

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version