Site iconSite icon AR Live News

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर गीतांजलि में जागरूकता कार्यक्रम

World Suicide Prevention Day Udaipur -1World Suicide Prevention Day Udaipur -1

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग, उदयपुर के Psychiatric Nursing Department की ओर से आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Changing the narrative on suicide – Start the conversation” रही। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। | World Suicide Prevention Day Udaipur

कार्यक्रम में गीतांजलि कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. आलोक रावत, गीतांजलि स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. कमलेश जोशी, Academic Incharge एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जयेश पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

प्राचार्य प्रो. डॉ. आलोक रावत ने आत्महत्या संबंधी विचारों के दुष्प्रभाव और उन्हें कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने जीवन के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत करना जरूरी है।

विभिन्न जागरूकता सत्रों में प्रो. डॉ. जयेश पाटीदार ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की इस वर्ष की थीम के बारे में जानकारी दी। प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने आत्महत्या के जोखिम कारकों और चेतावनी संकेतों को समझाया। वहीं प्रो. हरेंद्र गेहलोत ने जोखिमग्रस्त व्यक्ति की पहचान करने, उससे संवेदनशील तरीके से संवाद करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के तहत आशाधाम आश्रम, उदयपुर में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने सिंगिंग, डांसिंग और ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को अल्पाहार वितरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Mental Health Nursing Department की ओर से किया गया। अंत में एसोसिएट प्रोफेसर हरेंद्र गहलोत ने अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version