Site iconSite icon AR Live News

दूसरे चरण का चुनाव: मतदान दल रवाना,मतदान शुक्रवार को

udaipur-municipal-election 2026 second phaseudaipur-municipal-election 2026 second phase

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के लिए उदयपुर जिले में मतदान दल गुरुवार को रवाना हो गए। उदयपुर नगर निगम, मावली नगर पालिका और कानोड़ नगर पालिका में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 | udaipur-municipal-elections 2026 second phase

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में 220 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कानोड़ नगर पालिका के 20 वार्डों में 52 प्रत्याशी और मावली नगर पालिका के 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/udaipur-municipal-election-second-phase-2026.mp4

दूसरे चरण के चुनाव के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित मतदान दलों सहित करीब 500 मतदान दल रवाना किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में चार मतदान कार्मिक शामिल हैं। मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदान से पहले गुरुवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में उदयपुर नगर निगम के मतदान दलों को सुखाड़िया रंगमंच में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, मावली और कानोड़ नगर पालिकाओं के मतदान दलों को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में सहायक प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। अब शुक्रवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

नगरपालिका मावली

यह भी पढ़े: उदयपुर जिले में पहले चरण में कितना हुआ मतदान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version