Site icon AR Live News

पहले चरण का चुनाव: दोपहर तक उदयपुर जिले के वल्लभनगर में सबसे अधिक मतदान

udaipur-municipal-elections-2026-vallabhnagar-highest-voting

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत बुधवार, 9 सितंबर 2026 को उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं—भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़—में पार्षद पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान को लेकर तीनों निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उदयपुर जिले में उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका में पार्षद पदों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। | Udaipur Municipal Elections 2026

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे तक वल्लभनगर नगर पालिका में 35.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले के पहले चरण में शामिल तीनों नगर पालिकाओं में सबसे अधिक रहा। | Udaipur Municipal Elections 2026

इसी अवधि में फतहनगर-सनवाड़ में 33.22 प्रतिशत और भींडर नगर पालिका में 29.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस समय तक वल्लभनगर में 63.22 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं फतहनगर-सनवाड़ में 58.47 प्रतिशत और भींडर में 56.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में सामने आए मतदान प्रतिशत के आंकड़ों से जिले के शहरी मतदाताओं में निकाय चुनाव को लेकर बढ़ती भागीदारी और उत्साह दिखाई दे रहा है।

सुबह के शुरुआती घंटों से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती गई। जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नगरपालिका वल्लभनगर
कुल वार्ड – 20
कुल प्रत्याशी – 67
कुल मतदाता – 8314
पुरूष मतदाता – 4222
महिला मतदाता – 4092

कुल वार्ड – 25
कुल प्रत्याशी – 58
कुल मतदाता – 13919
पुरूष मतदाता – 7092
महिला मतदाता – 6822
ट्रांसजेण्डर – 02

कुल वार्ड – 25
कुल प्रत्याशी – 65
कुल मतदाता – 17724
पुरूष मतदाता – 8891
महिला मतदाता – 8833

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version