Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में प्रथम चरण का चुनाव: फतहनगर-सनवाड़ में सर्वाधिक 88.91 प्रतिशत मतदान

municipal-elections-2026-vallabhnagar-highest-votingmunicipal-elections-2026-vallabhnagar-highest-voting

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण में बुधवार, 9 सितंबर को उदयपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़ में पार्षद पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। तीनों नगर पालिकाओं में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। | Udaipur Municipal Election 2026 Voting Percentage

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में सबसे अधिक 88.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वल्लभनगर में 83.08 प्रतिशत और भींडर में 82.09 प्रतिशत मतदान हुआ। | Udaipur Municipal Election 2026 Voting Percentage

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/Udaipur-Municipal-Election-2026-Voting-Percentage-first-phase-Election.mp4

मतदान के दौरान तीनों नगर पालिकाओं में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। सुबह 10 बजे तक वल्लभनगर में 35.96 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह बढ़कर 63.22 प्रतिशत हो गया। शाम 3 बजे तक वल्लभनगर में 73.82 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

इसी तरह फतहनगर-सनवाड़ में सुबह 10 बजे 30.22 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 58.47 प्रतिशत और शाम 3 बजे तक 74.54 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा 88.91 प्रतिशत पहुंच गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका में मतदान शुक्रवार 11 सितंबर को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण में 10 सितंबर 2026 को नगर निगम उदयपुर, नगरपालिका कानोड़ और मावली के मतदान दलों को नगर निगम के दीनदयाल सभागार में अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान 11 सितंबर शुक्रवार को होगा और मतदान वाले क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version