Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : निकाय चुनाव,पहले चरण के लिए 8 सितंबर को रवाना होंगे मतदान दल

Udaipur Municipal Election 2026 Voting on September 9Udaipur Municipal Election 2026 Voting on September 9

उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण में उदयपुर जिले की भीण्डर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को मतदान होगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान से एक दिन पहले 8 सितंबर को मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। | Udaipur Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, पहले चरण के मतदान के लिए 8 सितंबर को उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री और ईवीएम उपलब्ध कराई जाएगी तथा उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। | Udaipur Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदान दिवस पर कामगारों एवं संबंधित पात्र कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

14 सितंबर को होगी निकाय चुनाव की मतगणना

उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की निगरानी में मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इधर, मावली नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में सोमवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आगामी निकाय चुनाव में मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version