Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में फिर फायरिंग: हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों ने दो घरों पर की फायरिंग

udaipur-firing-history-sheeterudaipur-firing-history-sheeter
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई इलाके में गुरूवार देर रात करीब 1.16 बजे बाइक और स्कूटी पर चार बदमाशों ने दो गलियों में अलग-अलग घरों के बाहर फायरिंग की दो घटना को अंजाम दिया है। वारदात में हिस्ट्रीशीटर शामिल है, जिसने खुद गुर्गों के साथ मिलकर फायरिंग की। जिसके घर फायरिंग हुई, उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। क्षेत्र में वर्चस्व और खौफ कायम करने की बदमाशों की आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। | udaipur firing | udaipur crime news | udaipur police news |सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई फायरिंग की वारदात:-
https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/udaipur-firing-history-sheeter.mp4
शहर में लगातार पांच दिन में फायरिंग की चार वारदातों से न सिर्फ शहरवासियो में दहशत है, बल्कि इन वारदातों ने पुलिस की भी नींद उड़ायी हुई है। फायरिंग की इस वारदात के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया है। सवाल यही है कि अचानक इतनी वारदातें क्यों बढ़ी हैं? क्या उदयपुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेखौफ बदमाशों के आगे कमजोर पड़ रही है?

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1.16 बजे मल्लातलाई स्थित एक गली में हिस्ट्रीशीटर बाइक पर गुर्गे के साथ पहुंचा। हिस्ट्रीशीटर ने विरोधी अरबाज के घर पर कांच की बोतलें फेंकी और अवैध देशी कट्टे से फायरिंग की फरार हो गया। वहीं दूसरी गली में अरबाज के दोस्त मोहम्मद आरिफ के घर के बाहर स्कूटी पर हिस्ट्रीशीटर के दूसरे गुर्गे पहुंचे। इन दोनों ने आरिफ के घर पर कांच की बोतलें फेंकी और फायरिंग कर फरार हो गए।

अरबाज जिसके घर फायरिंग हुई, उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर और जिसके घर फायरिंग हुई ये बदमाश क्षेत्र और विरोधी बदमाशों में खौफ कायम करने एक-दूसरे को डराते धमकाते हैं, इसी उद्देश्य से यह फायरिंग की वारदात हुई।

उदयपुर शहर में खौफ और वर्चस्व कायम करने बदमाशों में फायरिंग हो रही है, आशंका है कि शहर में अवैध हथियारों की तस्करी भी बढ़ी है। अवैध हथियार उदयपुर में सप्लाई हो रहे हैं, तभी बदमाशों द्वारा बेखौफ चलाए जा रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version